सनातन हिन्दू वाहिनी की बैठक:संगठन विस्तार पर चर्चा, महंत संजय नाथ योगी सम्मानित

Oct 03, 2026 - 17:55
0
सनातन हिन्दू वाहिनी की बैठक:संगठन विस्तार पर चर्चा, महंत संजय नाथ योगी सम्मानित
सनातन हिन्दू वाहिनी भारत के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में 3 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक एवं शिष्टाचार भेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी और अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार और कार्यों की प्रगति को लेकर यूपी प्रदेश अध्यक्ष से विस्तृत चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राज्य में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दिए जाने पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सिद्ध पीठ प्राचीन झाडखंडी महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर व यूपी अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भगवा वस्त्र पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रम गोस्वामी और विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यानंद गिरि जी महाराज भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User