वाराणसी में ‘उड़ान 2.0’ कार्यक्रम:युवाओं ने कविता और शायरी से बिखेरा जलवा, श्रोता मंत्रमुग्ध
वाराणसी में भारत चेतना ट्रस्ट और अभिव्यक्ति सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित सम्बोधि सभागार में शानदार ‘उड़ान 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और कैंपस की रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक खुला मंच देना था। कार्यक्रम में ओपन माइक (Open Mic) के जरिए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन कविता, शायरी, कहानी और विचारों से वहां मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन ने युवा लेखकों, कवियों और कहानीकारों को एक-दूसरे से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर दिया। इस सफल आयोजन के बाद भारत चेतना ट्रस्ट और अभिव्यक्ति सोसाइटी ने संकल्प लिया है कि युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को निखारने के लिए भविष्य में भी ऐसे मंच लगातार उपलब्ध कराए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)