संभल में पारा 28 डिग्री, AQI 162 पहुंचा:सुबह-रात ठंडक तो दिन में गर्मी, बाढ़ प्रभावित गांवों में बढ़ी बीमारी की चिंता

Oct 05, 2026 - 11:07
0
संभल में पारा 28 डिग्री, AQI 162 पहुंचा:सुबह-रात ठंडक तो दिन में गर्मी, बाढ़ प्रभावित गांवों में बढ़ी बीमारी की चिंता
संभल में सोमवार की सुबह न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई है। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है, वहीं AQI 162 दर्ज किया गया है। सुबह-रात को ठंडक और धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी का मौसम है। सोमवार की सुबह 08 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 24 डिग्री और 09 बजे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है और रात को ठंडक होने के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट के साथ पर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विभाग में अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहने का अलर्ट जारी किया है। गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई क्षेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है पिछले 2 महीने से बिजली गांव में नहीं आने से अंधेरा छाया हुआ है। खाने का राशन और फसलें बर्बाद होने से ग्रामीण परेशान है। मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक फैलने से निजी एवं सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। हर एक घर में लोग बुखार से पीड़ित है, जबकि जिला संयुक्त चिकित्सालय में 200 से अधिक नए मरीज रोजाना बुखार के सामने आए हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल, असमोली, चंदौसी, बहजोई, रजपुरा, गुन्नौर में 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि प्रतिदिन 7000 से अधिक ब्लड जांच हो रही है, 55 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से ओपीडी 1000 के पार पहुंची है। आपको बता दें कि इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल करने वाले किसानों को हुआ है, वहीं ईख की फसल में खेत के अंदर पानी भरने से कीड़ा लग गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User