संभल में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत:गुस्साए परिजनों ने एक घंटे तक जाम लगाया, 5 किमी तक लगीं वाहनों की कतारें

Oct 02, 2026 - 09:02
0
संभल में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत:गुस्साए परिजनों ने एक घंटे तक जाम लगाया, 5 किमी तक लगीं वाहनों की कतारें
संभल में गुरुवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 7:30 बजे थाना कैलादेवी क्षेत्र के शकरपुर गांव में हुआ। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे करीब 8:15 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एक घंटे से अधिक समय तक हंगामा किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान गौहत गांव निवासी मनोज सिंह (28) पुत्र बाबूराम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मनोज गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर के रजपुरा थाना क्षेत्र स्थित दीपपुर डांडा गांव में रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रहा था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, संभल की ओर से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में साइड मार दी। इसके बाद मनोज ने बाइक संभालने का प्रयास किया, तभी गौहत की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रहा युवक ट्रक की टक्कर लगने के बाद मनोज गंभीर रूप से घायल होकर काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इसी बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सचिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद संभल कोतवाली और थाना नखासा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम मनोज की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। मां, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया मनोज मनोज सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वह अपने पीछे मां कामेश, पत्नी प्रीति, दो बेटियां ज्योति (8) और योग्यता (6) तथा बेटा हिमेश (4) छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों के मुताबिक मनोज की मौत से परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। ट्रक कब्जे में, शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू एसओ सचिन कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User