संभल सपा कार्यालय में 15 नवंबर के सम्मेलन की तैयारी:चंद्रशेखर आजाद के संभल दौरे पर सपा नेता बोलीं- भीड़ का वोट में बदलना तय नहीं

Oct 01, 2026 - 22:06
0
संभल सपा कार्यालय में 15 नवंबर के सम्मेलन की तैयारी:चंद्रशेखर आजाद के संभल दौरे पर सपा नेता बोलीं- भीड़ का वोट में बदलना तय नहीं
आगरा में 15 नवंबर को प्रस्तावित समाजवादी पार्टी के दलित समाज के विशाल सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रचार-प्रसार को लेकर गुरुवार को संभल सपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान चन्दौसी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं सपा नेत्री विमलेश कुमारी ने चन्द्रशेखर आजाद के संभल आगमन और दलित मतदाताओं की राजनीतिक भूमिका पर अपनी बात रखी। विमलेश कुमारी ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद के संभल आगमन को किसी राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को आगरा में सपा के बैनर तले दलित समाज का विशाल सम्मेलन प्रस्तावित है। इसी सम्मेलन के प्रचार के सिलसिले में सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन भी संभल आए थे। बोलीं- दलित और पिछड़ा वर्ग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक विमलेश कुमारी ने कहा कि चन्दौसी विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और यह दलित बहुल क्षेत्र है। उनके अनुसार, बहुजन समाज में राजनीतिक बदलाव दिखाई दे रहा है। दलित और पिछड़ा वर्ग अपने हक-अधिकारों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान बचाने के अभियान के साथ आगे बढ़ रही है और इसमें बहुजन समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। उनका कहना था कि सपा के लाल रंग के साथ अब नीला रंग भी जुड़ रहा है। चन्दौसी में सपा की जीत का दावा सपा नेत्री ने चन्दौसी विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने जाटव समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील भी की। विमलेश कुमारी ने कहा कि बहुजन समाज इस बार अपने वोट को बंटने और कटने नहीं देगा। उनके मुताबिक, सत्ता पक्ष के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने की ताकत समाजवादी पार्टी के पास है। चन्द्रशेखर आजाद के दौरे पर रखी अपनी बात चन्द्रशेखर आजाद के चन्दौसी आगमन को लेकर विमलेश कुमारी ने कहा कि वह अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। चन्दौसी के आरक्षित सीट होने के कारण उनका यहां आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद की सभा में युवाओं की भीड़ जुटना उनके प्रति युवाओं के आकर्षण को दर्शाता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ का वोट में बदलना निश्चित नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User