प्रयागराज में स्थगित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता कल से शुरू:20 सितंबर से रुकी थी लीग कम नॉकआउट प्रतियोगिता
निर्वाणानंद एवं कनेक्टिंग हैप्पीनेस एंड हीलिंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर-14 लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता कल (2 अक्टूबर) से फिर शुरू होगी। यह प्रतियोगिता 20 सितंबर से शुरू कराई गई थी, लेकिन कुछ अवरोध के कारण उद्घाटन मैच करने के बाद प्रतियोगिता को रोक दिया गया था। अब कमेटी ने इसे फिर से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। गांधी जयंती को सुबह 9 बजे से मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के को-ऑर्डिनेटर अजय यादव ने बताया कि टूर्नामेंट की शानदार वापसी के पहले दिन शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा है। पहला मुकाबला भानु प्रताप सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब और एसएचवाई क्रिकेट क्लब के बीच होगा। दूसरा मुकाबला ईश्वर शरण इंटर कॉलेज ग्राउंड पर साई क्रिकेट क्लब और एसए इंडोर क्रिकेट क्लब के बीच होगा। 40 ओवर के प्रारूप में मिलेगा बड़ा मंच
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता 40 ओवर के प्रारूप में आयोजित की जा रही है। इस बड़े आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंडर-14 आयु वर्ग के नन्हे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धात्मक मैच उपलब्ध कराना है। इससे युवा क्रिकेटर्स मैच के दबाव को झेलना सीखेंगे और भविष्य की बड़ी राष्ट्रीय व राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार कर सकेंगे। निर्वाणानंद एवं कनेक्टिंग हैप्पीनेस एंड हीलिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष विमलेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य प्रयागराज में क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देना और यहां के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को एक बेहतरीन और पेशेवर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दोबारा शुरू होने से शहर के विभिन्न क्रिकेट क्लबों के अंडर-14 खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कड़े मुकाबले खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)