संतकबीर नगर में रोजगार मेला:257 युवाओं को मिली नौकरी, 1557 ने कराया था रजिस्ट्रेशन

Sep 30, 2026 - 19:43
0
संतकबीर नगर में रोजगार मेला:257 युवाओं को मिली नौकरी, 1557 ने कराया था रजिस्ट्रेशन
संतकबीर नगर में सिरसी के देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय में बुधवार को यूपी सेवायोजन विभाग के सहयोग से विशाल रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में 257 छात्र-छात्राओं व युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त हुए। जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में कुल 1557 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कर उनका चयन किया। मुख्य अतिथि और हैसर बाजार के नगर पंचायत अध्यक्ष नीलमणि ने युवाओं से अपनी योग्यता और कौशल को निरंतर निखारने की अपील की। महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल को समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य डॉ. दीपक प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान, गीतांजलि श्रीवास्तव, त्रिशूलधारी राय व ओम प्रकाश राय सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक और भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User