मोदी के 25 वर्षो की सेवा संकल्प यात्रा संभल पहुंची:सांसद बोलीं- सशक्त महिलाओं के माध्यम से भारत को विकसित करने का संकल्प लिया

Sep 30, 2026 - 19:43
0
मोदी के 25 वर्षो की सेवा संकल्प यात्रा संभल पहुंची:सांसद बोलीं- सशक्त महिलाओं के माध्यम से भारत को विकसित करने का संकल्प लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात राज्य के वडनगर से शुरु हुई यात्रा वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा निकली है। संभल कल्कि नगरी में बुधवार की अपराह्न 03 बहे शाम 05 बजे तक असमोली एवं संभल विधानसभा क्षेत्र में पुष्पवर्षा के बीच निकाली गई है, इसके बाद यात्रा यूपी सरकार की माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी के विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई, जनपद संभल में इस यात्रा का समापन रात्रि 10 बजे होगा और उसके बाद जनपद बदायूं में प्रवेश कर जाएगी। बुधवार की शाम 04 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के चौधरी सराय, यशोदा चौराहा, चंदौसी चौराहा एवं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जामनगर से बीजेपी की सांसद पूनम बैन के साथ जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, सौरभ गुप्ता मुखिया, मुकुल रस्तोगी, विपिन गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, गणेश शर्मा, अक्षित अग्रवाल, राजबहादुर सैनी, अर्जुन वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और लाभार्थियों से संवाद जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों से सेवा कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा बुलडोजर पर चढ़कर पुष्पवर्षा किया जाना उन लोगों के लिए जवाब है जो बुलडोजर को केवल गरीबों के खिलाफ कार्रवाई से जोड़ते हैं। उन्होंने यूपी में बुलडोजर को स्वीकार किया है और पुनः बुलडोजर वाले बाबा की सरकार बनना चाहते हैं। बीजेपी सांसद पूनम बैन ने कहा कि मोदीजी पहले कहते थे बहनों को सशक्त करना है और अब सशक्त बहनों के माध्यम से भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। संभल जिले का सबसे पहला प्रश्न और सुरक्षा को लेकर था लेकिन आज महिलाओं ने यात्रा में पहुंचकर स्वागत किया है। यह दर्शाता है कि संभल में मजबूती से बहने बाहर निकल रही है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User