संतकबीरनगर में सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत:बाइक सवार साथी गंभीर घायल, गोरखपुर रेफर; रैना पेपर मिल के पास हादसा

Sep 28, 2026 - 21:49
0
संतकबीरनगर में सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत:बाइक सवार साथी गंभीर घायल, गोरखपुर रेफर; रैना पेपर मिल के पास हादसा
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में रजवाड़ा हींग कंपनी के सेल्समैन प्रवीण चौधरी (40) की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4 बजे रैना पेपर मिल के पास हुआ। उनके साथ मौजूद सहयोगी अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अमर सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर से खलीलाबाद आए थे दोनों प्रवीण चौधरी और अमर सिंह मोटरसाइकिल से गोरखपुर से खलीलाबाद आए थे। परिवार के मुताबिक, प्रवीण सोमवार सुबह करीब 10 बजे अमर सिंह के साथ घर से निकले थे। रैना पेपर मिल के पास दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रवीण चौधरी गोरखपुर के बिछिया स्थित हनुमान मंदिर इलाके के रहने वाले थे। वह रजवाड़ा हींग कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करते थे। परिवार में पत्नी सीमा और 15 वर्षीय बेटी रानी हैं। उनके पिता पारसनाथ चौधरी सीओ पद से सेवानिवृत्त हैं। प्रवीण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी सीमा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User