सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:सिर-चेहरे पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में दो युवकों पर जताया शक
सोनभद्र में मंगलवार शाम 7 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव चेरवाडीह बस स्टैंड के पास मिला। सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगात हुए जांच की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में नितेश के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। घाटना कोन थाना क्षेत्र के केवाल गांव की है। पिता ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया मामला मृतक के पिता ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने गांव के ही दो युवकों पर नितेश की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)