सोनिया बोलीं- देश की असली ताकत उसके लोग:इंदिरा गांधी मानती थीं शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े, गरीबों तक इसका फायदा पहुंचना चाहिए

Nov 19, 2026 - 19:28
0
सोनिया बोलीं- देश की असली ताकत उसके लोग:इंदिरा गांधी मानती थीं शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े, गरीबों तक इसका फायदा पहुंचना चाहिए
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश की असली ताकत उसके लोग होते हैं। इंदिरा गांधी का मानना था कि शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं। राजनीतिक आजादी का फायदा खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। सोनिया गुरुवार को दिल्ली में 2025 के इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार समारोह में बोल रही थीं। यह पुरस्कार मोजाम्बिक की सामाजिक कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को दिया गया है। सोनिया ने कहा कि ग्रासा माशेल का जीवन और काम इंदिरा गांधी के विचारों को दिखाता है। उन्होंने मोजाम्बिक की आजादी की लड़ाई से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम किया है। शांति का मतलब सिर्फ संघर्ष खत्म होना नहीं सोनिया गांधी ने कहा कि ग्रासा माशेल के काम के नतीजे आज भी मानवीय सहायता से जुड़े अभियानों के लिए मार्गदर्शक हैं। शांति का मतलब सिर्फ संघर्ष या लड़ाई का खत्म होना नहीं है। इससे प्रभावित समुदायों को दोबारा अपना जीवन खड़ा करने और भविष्य की ओर बढ़ने का मौका भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के लिए देश के निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका थी। उनका मानना था कि आजादी के साथ सामाजिक और आर्थिक तरक्की भी जरूरी है। किसी देश की असली ताकत उसके लोग होते हैं। अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस जरूरी सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी और ग्रासा माशेल दोनों मानती थीं कि लोग अपना भविष्य खुद तय करने की ताकत रखते हैं। उनके जीवन से सीख मिलती है कि नेतृत्व का मतलब अन्याय को चुनौती देने का साहस और बदलाव लाने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि ग्रासा माशेल का जीवन साहस, संवेदना और सेवा की मिसाल है। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सोनिया ने उन्हें बधाई दी और उनके काम के लिए आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि माशेल का उदाहरण ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करेगा, जहां हर बच्चा, हर महिला और हर समुदाय सम्मान, अवसर और उम्मीद के साथ जी सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User