कुंडा में रामकथा में पहुंचे डिप्टी सीएम:बोले- अखिलेश कब से भविष्यवक्ता हो गए हैं, पहले चुनाव में अपनी साइकिल बचानी चाहिए

Nov 19, 2026 - 19:22
0
कुंडा में रामकथा में पहुंचे डिप्टी सीएम:बोले- अखिलेश कब से भविष्यवक्ता हो गए हैं, पहले चुनाव में अपनी साइकिल बचानी चाहिए
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन पहुंचे। यहां राजा भैया की ओर से आयोजित रामकथा में उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और कथा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने राजा भैया से मुलाकात की। केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव कब से भविष्यवक्ता हो गए हैं। उन्हें पहले अपना चुनाव और अपनी साइकिल बचानी चाहिए।” सपा पर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। अगर अखिलेश यादव दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सपा का कोई गुंडा या अपराधी दोषी होगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी की जान लेने वाले को कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। राहुल गांधी के बयान पर भी दिया जवाब हरियाणा में एक महिला के कथित तौर पर 20 बार वोट डालने के राहुल गांधी के बयान पर मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब भारत विरोध पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री का विरोध करना अलग बात है, लेकिन भारत का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आर्थिक स्थिति पर कांग्रेस को घेरा देश की आर्थिक स्थिति पर राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर मौर्य ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना कर रही है। विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। मौर्य ने कहा कि विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी। ----------------------- ये भी देखिए… कुंडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा: 2 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, 3 टेंट भी छोटे पड़ गए प्रतापगढ़ के बेंती महल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में बुधवार को आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। करीब 2 लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। 50-50 हजार लोगों की क्षमता वाले 3 विशाल टेंट लगाए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे तीनों छोटे पड़ गए। दूर-दूर तक श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। पूरी तस्वीर ड्रोन वीडियो में देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User