सपा ने आस मोहम्मद इलाही को जिला उपाध्यक्ष बनाया:विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच मिली जिम्मेदारी, मेरठ सपा कार्यालय में बधाई मिली
मेरठ में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने मेरठ जिला संगठन का विस्तार किया है। संगठन में फेरबदल के तहत सेक्टर-11, शास्त्रीनगर निवासी आस मोहम्मद इलाही को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनका मनोनयन जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय में किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने बताया कि संगठन विस्तार के तहत आस मोहम्मद इलाही को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि आस मोहम्मद इलाही लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आस मोहम्मद इलाही ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आस मोहम्मद इलाही ने बताया कि वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और शुरुआत से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के मिशन और लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह संगठन को मजबूत करने के साथ पूरी मेहनत से काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उम्मीद है कि आस मोहम्मद इलाही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उन्होंने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला महासचिव योगेंद्र जाटव, जिला उपाध्यक्ष अजय अधाना, पुष्पेंद्र कसाना, किसान नेता महबूब सोलान, जिला सचिव अंकुर त्यागी, गिरेंद्र प्रधान गुमी, रियाज खान, कपिल भड़ाना, ऋषभ भाटी, नरेंद्र चौधरी और अंकुश पाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)