बलिया डीएम वृद्धा आश्रम पहुंचे, बुजुर्गों को सम्मानित किया:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस पर सुनीं आयुष्मान कार्ड और पेंशन की समस्याएं
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बलिया के गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। डीएम ने आश्रम की रसोई, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने फर्श की मरम्मत और नियमित सफाई के निर्देश दिए। आश्रम में करीब 150 बुजुर्ग रहते हैं। समाज कल्याण अधिकारी को आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा गया। बुजुर्गों ने पेंशन और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याएं बताईं। इनमें विजय यादव (नगवां), सुभाष गुप्ता (सहतवार), राजकिशोर (कपूरी नारायनपुर), रमाशंकर (चितबड़ागांव), रामेश्वर शर्मा (इंदरपुर), शोभा देवी (सवरा गोपालपुर) और गिरिजा देवी (गड़वार) शामिल थे। डीएम ने बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को मिठाई, 100 रुपये और फल दिए। आश्रम प्रबंधक ने डीएम को सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)