सपा सांसद रामलाल सुमन ने आगरा दलित सम्मेलन की जानकारी:बोले- 15 नवंबर को आगरा में होगा सम्मेलन, अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि

Sep 30, 2026 - 20:00
0
सपा सांसद रामलाल सुमन ने आगरा दलित सम्मेलन की जानकारी:बोले- 15 नवंबर को आगरा में होगा सम्मेलन, अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन बुधवार को बिजनौर पहुंचे। वे 15 नवंबर को आगरा में होने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। आगरा में प्रस्तावित इस सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की जानकारी पार्टी की ओर से दी गई है। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सपा बिजनौर के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि संचालन कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू ने किया। सुमन ने शाम 5 बजे बताया कि आगरा में होने वाले सम्मेलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने दलित समाज के लोगों से सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। सांसद सुमन ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव सपा और भाजपा के बीच होगा। उन्होंने दावा किया कि दलित समाज के लोग तेजी से सपा से जुड़ रहे हैं। सम्मेलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. रमेश तोमर, राशिद हुसैन, धनंजय यादव, चिराग सेठी, धर्मेंद्र पारस, अमित चौहान, शमशाद अंसारी, मेराज अहमद, डॉ. शाहबाज, नईम मकरानी, सरिता सैनी, काजी जमाल, नासिर, हेमंत कुमार, पंकज अग्रवाल, मदन सैनी, शिवकुमार गोस्वामी, महेंद्र पाल गुरुजी, डॉ. रामेंद्र यादव, अखिलेश कुमार, आकाशेष पारस, सोहेल बाकर, नवाब मंसूरी, राधा सैनी, कमलेश भुईयार, कृपा रानी प्रजापति, मोहम्मद उस्मान, आबिद खान, राजेश देवल, शाहिद हुसैन, शहजाद अंसारी, सरफराज अंसारी, डॉ. जमीरुद्दीन उस्मानी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User