अमेठी में 4 अवैध गुमटियां तोड़ी गईं:मुंशीगंज चौराहे पर सरकारी जमीन खाली कराई, बनेगा सामुदायिक शौचालय

Sep 30, 2026 - 20:00
0
अमेठी में 4 अवैध गुमटियां तोड़ी गईं:मुंशीगंज चौराहे पर सरकारी जमीन खाली कराई, बनेगा सामुदायिक शौचालय
अमेठी तहसील के मुंशीगंज चौराहे पर बुधवार शाम प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने बुलडोजर से सड़क किनारे लगी चार अवैध गुमटियों को तोड़कर जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई शाम करीब 5:30 बजे की गई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार के साथ लेखपाल गोविंद नारायण त्रिपाठी समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। राजस्व टीम के मुताबिक, 0.026 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। पैमाइश के बाद जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार, कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर अब सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही चौराहे पर जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User