सपा से सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता का बयान:बोले- यह शीर्ष नेतृत्व का काम, हम अपना काम कर रहे; 403 सीटों पर तैयारी तेज
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक तैयारियां शुरू करने का दावा किया है। इसी क्रम में बुधवार शाम 5:45 महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के लालबंगला में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के यूपी सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जांगिड़ ने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के कार्यक्रम चल रहे हैं। संगठन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी लेना और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और विधानसभा स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में कल्याणपुर में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संवाद किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। सपा से सीट बंटवारे के सवाल पर बोले-जांगिड़ बैठक के बाद कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर सवाल किया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर जांगिड़ ने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का विषय है। वो अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। वहीं सांसद बृजभूषण सिंह के अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जांगिड़ ने कहा कि यह उनका अपना बयान है। कांग्रेस ने अपनी ओर से प्रदेश की 403 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। बैठक के जरिए कांग्रेस ने जहां संगठन की जमीनी सक्रियता पर जोर दिया, वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संवाद का सिलसिला तेज करने का संदेश दिया। इस दौरान धर्मराज राज सिंह ( महाराजपुर पूर्व प्रत्याशी), शिवम् पटवा, माना यादव, नुरैन अहमद (पार्षद), जावेद समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)