सप्ताहभर से बिजली गुल, पीने के पानी को तरस रहे:दुकानों पर ताले लगाने की चेतावनी, गर्मी में बच्चों-बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किल

Oct 01, 2026 - 15:12
0
सप्ताहभर से बिजली गुल, पीने के पानी को तरस रहे:दुकानों पर ताले लगाने की चेतावनी, गर्मी में बच्चों-बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किल
श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में बारिश और तूफान के बाद सप्ताहभर से बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। बिजली नहीं आने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित है, वहीं घरों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। गुरुवार दोपहर व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली बंद होने से फिल्टर से मिलने वाला साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा है। नलों से दूषित पानी आने के कारण लोग मजबूरी में अशुद्ध पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। दुकानदार ओमप्रकाश ने बताया कि करीब सप्ताहभर से बिजली नहीं आने के कारण कारोबार प्रभावित है। इनवर्टर की बैटरी डिस्चार्ज होते ही दुकान समय से पहले बंद करनी पड़ती है। इससे रोजाना के कारोबार में नुकसान हो रहा है। कस्बे में पानी की समस्या भी बनी हुई है। पोल नहीं मिलने की बात सामने आई व्यापार मंडल पदाधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि छह दिन बीतने के बाद अवर अभियंता से संपर्क किया गया। उन्होंने बिजली के पोल और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध नहीं होने की बात बताई। बिजली कब तक बहाल होगी, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। दूषित पानी से बीमारी का खतरा बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बे में फिल्टर से मिलने वाला साफ पानी भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नलों से दूषित पानी आ रहा है। ऐसे में लोग मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे संक्रमण और दूसरी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। एक-दो दिन में बिजली नहीं आई तो दुकानें बंद करेंगे व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि एक-दो दिन में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो व्यापार मंडल के आह्वान पर सभी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। विद्युत उपकेंद्र लक्ष्मण नगर के अवर अभियंता देवकीनंदन ने बताया कि विभाग को अभी बिजली के पोल नहीं मिले हैं। टूटे खंभों को बदलने और आपूर्ति बहाल करने के लिए जरूरी सामग्री की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User