सरयू-घाघरा में कटान तेज,150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समाई:नेपाल से पानी छोड़ने और बारिश से बढ़ा बहाव, 1100 साल पुराने मंदिर पर भी खतरा
बाराबंकी के सूरतगंज ब्लॉक के हेतमापुर में सरयू-घाघरा नदी का कटान तेज हो गया है। नेपाल से पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश के बाद नदी का बहाव बढ़ा है। इसी वजह से करीब 150 साल पुरानी एक मस्जिद नदी में समा गई। प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मस्जिद का बड़ा हिस्सा पहले ही कटान की चपेट में था। अब करीब 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। मंदिर के आसपास की जमीन लगातार नदी की तेज धारा में कट रही है। हेतमापुर स्थित पशु चिकित्सालय भी कटान की जद में आ गया है। अस्पताल से करीब 15 मीटर दूर तक कटान पहुंच गया था। अस्पताल की बाउंड्री पहले ही नदी में समा चुकी है। खतरा बढ़ता देख भवन को खाली कराया जा रहा है और जरूरी सामान सुरक्षित निकाला जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)