सरयू के कटान से 1100 साल पुराने मंदिर पर खतरा:जलस्तर घटने के बाद भी कटान जारी, प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी के हेतमापुर में सरयू-घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को धीरे-धीरे कम हुआ। दोपहर 2 बजे पानी घटने से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली, पर नदी की तेज धारा और कमजोर तटों के कारण खतरा अभी टला नहीं है।हेतमापुर में 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर पर कटान का खतरा बना हुआ है। सरयू नदी मंदिर के उत्तर और पूरब दिशा के हिस्से को प्रभावित कर रही है, जिससे मंदिर का एक हिस्सा कमजोर हो गया है। सरयू-घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ा मंदिर की पुजारी दिव्या मिश्रा को विश्वास है कि बाबा नारायण दास का मंदिर सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हवन-पूजन के बाद जलस्तर कम हुआ है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें निगरानी कर रही हैं।नेपाल और बैराजों से छोड़े गए पानी तथा लगातार बारिश के कारण पिछले दिनों सरयू-घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। इससे हेतमापुर में कटान तेज हुआ, और कई मकान व धार्मिक स्थल नदी की चपेट में आ गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)