सरयू नदी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर:दोहरीघाट में मल्लाह टोला तक पहुंचा बाढ़ का पानी, प्रशासन अलर्ट
मऊ जिले में बीते दिनों हुई तेज बारिश और नेपाल के बैराजों से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी से सरयू नदी का उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जलस्तर में वृद्धि जारी है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 25 सेमी कि जलस्तर में वृद्धि हुई है। सरयू नदी इस समय खतरे के निशान 69.90 मीटर से 55 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं दोहरीघाट नगर के निचले हिस्से मल्लाह टोला में नाले के रास्ते बाढ़ का पानी धीरे धीरे घुसने लगा है। अब तक लगभग 50 मीटर तक पानी घुस गया, जिससे नगरवासी चिंतित नजर आ रहे है। अगर ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही लोगों को घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है। उधर, बेलौली सोनबरसा क्षेत्र में गांवों की तरफ बाढ़ का पानी फैलने लगा है, हालांकि अभी गांव के अंदर पानी नही पहुंचा है, सिवान में ही है। लेकिन सरयू नदी के उग्र रूप को देख तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण सहमे हुए है। बंधो पर नदी का दबाव बढ़ने से प्रशासन अलर्ट है और निगरानी बढ़ा दी गई है। बंधो के नीचे फसलें डूबी गई है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डाले तो दोहरीघाट कस्बे के गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर सोमवार को 70.20 मीटर पर था जो मंगलवार को बढ़कर 70.45 मीटर पर पहुंच गया। नदी का दबाव भारत माता मंदिर, शवदाह स्थल,सरस्वती मंदिर,खाकी बाबा की कुटी,जानकी घाट,दुर्गा मंदिर तथा डीह बाबा मंदिर पर बढ़ गया है। बन्धों के नीचे की फसले डूबने से किसानों के ऊपर दोहरी मार पड़ रही है। फसलों के पानी मे डूबने के साथ ही किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। नदी औराडाड चिऊटीडाड़ में अब बन्धो के पास से होकर बहने लगी है। बन्धों की सुरक्षा के लिए पुरी तरह से सिंचाई विभाग मऊ और बाढ़ खंड आजमगढ़ मुस्तैद है। वहीं नदी की धारा सीधे मुक्ति धाम पर टकराने से सिंचाई विभाग के होश उड़े हुए है। करोड़ों रूपये की लागत से शवदाह स्थल के दक्षिण तरफ नदी की धारा मोड़ने के लिए कराए गए परकूपाइन एवं ठोकर निर्माण से कोई फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। उधर बीबीपुर रिंग बन्धे पर नदी का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)