शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक की हत्या:तालाब किनारे कुंभी में मिला शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान, चचेरे भाई पर शक
सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव में बुधवार सुबह तालाब किनारे कुंभी में युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका में मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान संदीप (30) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एएसपी दक्षिणी, सीओ सिधौली और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। तालाब किनारे कुंभी में पड़ा मिला शव बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब किनारे कुंभी में संदीप का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजयेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
चचेरे भाई से शराब पीने के दौरान विवाद एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह के मुताबिक, मंगलवार शाम संदीप और उसके चचेरे भाई गुड्डू के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और विवाद के बाद की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। घर के बाहर मिली चारपाई से भी जांच आगे बढ़ी घटना के समय संदीप घर पर अकेला था। उसकी मां रामदेवी मायके हरदोई के मंझिगवां गांव गई थीं, जबकि भाई विवेक गुजरात में मजदूरी करता है। संदीप के घर के बाहर एक चारपाई भी पड़ी मिली है। पुलिस इस समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक साल पहले हुआ था पत्नी से तलाक संदीप की शादी करीब पांच साल पहले अटरिया थाना क्षेत्र के मनवां गांव निवासी राजेश्वरी से हुई थी। दोनों की एक बेटी माही है। करीब एक साल पहले पति-पत्नी का तलाक हो गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)