ससुराल के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला:पिता ने कहा- बहू का जीजा से अफेयर था, बेटे की हत्या की गई

Oct 01, 2026 - 17:41
0
ससुराल के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला:पिता ने कहा- बहू का जीजा से अफेयर था, बेटे की हत्या की गई
इटावा में बुधवार रात करीब 8 बजे 28 साल के गौरव नागर का शव ससुराल के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गौरव अपनी ससुराल आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम के दौरान गौरव और ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामला बकेवर थाना क्षेत्र में महेवा के पास टिलीटीला गांव का है। पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ पर लटका मिला शव जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव निवासी गौरव नागर की करीब छह साल पहले टिलीटीला निवासी काजल से शादी हुई थी। बुधवार शाम हाईवे किनारे पेट्रोल पंप के पीछे नीम के पेड़ पर गौरव का शव लटका मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की और गौरव के परिजनों को सूचना दी। पत्नी से विवाद की बात सामने आई गौरव के साले विकास नागर ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर को उसकी बहन काजल को नोएडा से मारपीट के बाद घर से भेज दिया गया था। इसके बाद से गौरव और काजल के बीच विवाद चल रहा था। विकास के मुताबिक, गौरव शराब का आदी था। गौरव के दो बेटियां और एक बेटा हैं। पिता ने हत्या का आरोप लगाया गौरव के पिता धीरज ने बेटे की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू काजल के अपने जीजा भोले से संबंध थे। पिता ने पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों को एक वीडियो भी दिखाया। उनका दावा है कि वीडियो में काजल और भोले इंस्टाग्राम पर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। धीरज ने आरोप लगाया कि काजल, उसके जीजा और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर गौरव की हत्या की और बाद में शव को नीम के पेड़ पर फंदे से लटका दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि काजल अक्सर मायके में रहती थी और उसका गौरव से विवाद होता था। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों में हंगामा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे गौरव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मृतक और ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। मृतक पक्ष ने काजल को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने काजल को शव वाहन में बैठा दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस बोली- प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया- जांच में सामने आया है कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह घर से निकलने के बाद ससुराल नहीं गया। हाईवे के आसपास ही रहा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की ओर से लगाए जा रहे आरोप साले विकास नागर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User