सूचना आयुक्त की बैठक में अफसरों की खुली पोल:PIO नहीं बता पाए प्रथम-द्वितीय अपील, BSA और समाज कल्याण अधिकारी के न पहुंचने पर नोटिस

Oct 01, 2026 - 16:01
0
सूचना आयुक्त की बैठक में अफसरों की खुली पोल:PIO नहीं बता पाए प्रथम-द्वितीय अपील, BSA और समाज कल्याण अधिकारी के न पहुंचने पर नोटिस
मुजफ्फरनगर में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों (PIO) के साथ बैठक की। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कामकाज की जानकारी लेते समय कई अधिकारी उनके सवालों पर जवाब नहीं दे सके। बैठक में मौजूद किसी भी जन सूचना अधिकारी को प्रथम अपील और द्वितीय अपील की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को RTI अधिनियम और अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। प्रथम और द्वितीय अपील की जानकारी नहीं दे पाए अधिकारी आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों से सूचना के अधिकार से जुड़ी प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। सवालों के दौरान अधिकारी प्रथम और द्वितीय अपील के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। इस पर राज्य सूचना आयुक्त ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को अधिनियम की प्रक्रिया समझने के निर्देश दिए। BSA और समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी मौजूद नहीं थे। दोनों अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई। मामले में दोनों को नोटिस जारी किया गया है। आयोग में 162 मामले लंबित राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले से जुड़े 162 मामले फिलहाल सूचना आयोग में लंबित हैं। उन्होंने बताया कि समय पर सूचना नहीं देने या सूचना उपलब्ध नहीं कराने के मामलों में जिले के 565 जन सूचना अधिकारियों पर कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया गया है। ऐसे मामलों में अधिकतम 25 हजार रुपए तक जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। DM-SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद बैठक में डीएम उमेश कुमार मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, CDO कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, CMO सुनील कुमार तेवतिया और सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User