सुहावने मौसम का आनंद लेने नौका विहार पहुंचे लोग, VIDEO:फोटो खिंचवाए, भीगते हुए रील बनाई, बोले- मनाली गोरखपुर में आ गया है
गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो ही रिमझिम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे नौका विहार पर तमाम लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौसम का आनंद लेने पहुंचें थे। तेज रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं और बारिश के बीच सभी ने जमकर एंज्यॉय किया। बारिश में भीगते हुए रील और वीडियो भी बनाई। वहीं अधिकतर लोग बरसात के मौसम में भुट्टे का लुफ्त उठाते हुए भी नजर आएं। 35 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड भी काफी ज्यादा महसूस की जा रही है। बाहर निकलने वाले तमाम बुजुर्ग लोग शॉल ओढ़कर ठंड से बचते हुए निकले। जबकि बारिश से बचने के लिए लोगों ने रेनकोट और छाते का इस्तेमाल किया। दोपहर के समय शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हुआ था। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)