स्कूल में साइबर क्राइम पर कार्यशाला:छात्राओं से एसपी बोलीं- 'सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें'
ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 'साइबर अपराध: चुनौतियाँ और समाधान' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसपी साइबर क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि डिजिटल युग में थोड़ी सी असावधानी खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए अपनी निजी जानकारियां, तस्वीरें और लोकेशन सार्वजनिक न करने की अपील की। साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर राणा ने मजबूत पासवर्ड रखने, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने और फर्जी लिंक से बचने के टिप्स दिए। साथ ही ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने पर जोर दिया। संवाद सत्र में जिज्ञासाओं के समाधान के बाद प्राचार्या ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)