सुलतानपुर में 'मेरे सपनों का भारत' प्रतियोगिता:राम चरन सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों ने मारी बाजी; विजेता सम्मानित
करौंदीकला में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय भाषण, निबंध, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता में राम चरन सिंह इंटर कॉलेज (रवनियां) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर.एल.एस. इंटर कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन सहित कुल 16 माध्यमिक विद्यालयों ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी विनय मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता के भाषण वर्ग में सौम्या सिंह और चित्रकला में रिया निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर इन विजेता प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा एक साधना है और सच्ची प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। प्रभारी प्रधानाचार्य विजय सिंह ने निरंतर अध्ययन को सफलता का मूल मंत्र बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप दूबे ने किया। इस दौरान कृष्ण मन, ज्योतिबाला, एसपी सिंह, शरद सिंह और विमलेश शुक्ल सहित कई शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य सभा राज यादव ने भी दूरभाष के माध्यम से विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)