गोंडा पहुंचे मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना:कहा- इंडी गठबंधन की कोई अहमियत नहीं, जनता ने नकार दिया है
बुधवार शाम करीब 4:40 बजे यूपी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना गोंडा के एकदिवसीय दौरे पर सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वन संरक्षण से जुड़े निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से जिले में वन संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वन संरक्षण को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इंडिया गठबंधन को लेकर साधा निशाना इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के सवाल पर अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि गठबंधन की कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने इसे नकार दिया है। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनेगी और पिछली बार से ज्यादा बहुमत आएगा। सरकार के काम गिनाए मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं को रोजगार देने, देश का नाम बढ़ाने, अपराध और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने तथा महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी समाज के लोगों के लिए काम किया है। अखिलेश यादव के बयान पर बोले मंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को लेकर की गई टिप्पणी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव विपक्ष के नेता हैं और उनका काम विरोध करना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बारे में कुछ भी कहना बेकार है। गोंडा में हाल के दिनों में अखिलेश यादव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और पोस्टर विवाद भी सामने आया है। दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने पर बोले- चुनाव लड़ लें पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहती हैं तो चुनाव लड़ लें। उन्होंने कहा कि भाजपा काम, विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। दिव्या मित्तल के राजनीतिक मैदान में उतरने को लेकर सितंबर में राजनीतिक चर्चाएं सामने आई थीं। राज्यसभा को लेकर भी अखिलेश पर टिप्पणी अखिलेश यादव द्वारा एक उद्योगपति को राज्यसभा भेजे जाने से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह अखिलेश यादव का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, युवाओं और देश के लोगों के साथ खड़ी है। इससे पहले यहां भाजपा नेता मनीष सिंह श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी और जिला मीडिया प्रभारी विवेक मनी श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)