सुल्तानपुर में सपा का छात्र जागरूकता और सदस्यता अभियान खत्म:प्रतिभा सम्मान समारोह भी हुआ, 15 सितंबर से चल रहा था कार्यक्रम
सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी के पीडीए छात्र नवजवान जागरूकता अभियान, सदस्यता अभियान, वृक्षारोपण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का गुरुवार 4 बजे समापन हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विनीत कुशवाहा के आदेश पर 15 सितंबर से चल रहा था। समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश के नेतृत्व में जिले के प्रमुख महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। अभियान के दौरान कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सुल्तानपुर, महाराणा प्रताप महाविद्यालय, गनपत सहाय महाविद्यालय, संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं से सुझाव पत्र भरवाए गए तथा समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पेन, डायरी एवं समाजवादी छात्रसभा का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। विद्यार्थियों ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें लैपटॉप, कन्या विद्या धन तथा अधिक से अधिक रोजगार एवं नौकरियां उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाए। कार्यक्रम के प्रभारी एवं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभाष कृष्ण यादव ने अभियान के दौरान लगातार छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उनसे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। अभियान में समाजवादी छात्रसभा के महासचिव ओसामा खान सहित अमित मौर्य, बृजेश मौर्य, मनोज यादव, ऋषभ सिंह राशिद गनी आशुतोष यादव, ऋषि मिश्रा, राकेश यादव, विकास यादव, अयान, राजेश यादव, सुभाष कुमार, सनी यादव, सूफियान खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्र-नवजवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सामने लाना तथा उन्हें संगठन से जोड़ना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)