सुनवाई के बाद मायूस दिखे सौरभ के परिजन:नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान साहिल दोषी करार, मां बोली- सजा होने तक संघर्ष जारी रहेगा

Sep 30, 2026 - 20:00
0
सुनवाई के बाद मायूस दिखे सौरभ के परिजन:नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान साहिल दोषी करार, मां बोली- सजा होने तक संघर्ष जारी रहेगा
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया। हालांकि, दोनों को क्या सजा दी जाएगी, इस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है इसको लेकर अब 14 अक्तूबर की तारीख न्यायलय द्वारा दी गई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद सौरभ के परिवार ने कहा कि उन्हें दोषी करार दिए जाने से संतोष है, लेकिन वे दोनों के लिए फांसी की सजा चाहते हैं। सौरभ के भाई राहुल ने कहा कि परिवार को उम्मीद थी कि 30 सितंबर को ही दोष सिद्ध होने के साथ सजा भी सुना दी जाएगी। कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है, लेकिन सजा के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। राहुल ने कहा, "हम सोच रहे थे कि जब दोषी हैं तो आज ही सजा भी दे दी जाएगी।" उन्होंने कहा कि परिवार की मांग है कि दोनों को फांसी की सजा होनी चाहिए। जिस तरह उनके भाई की हत्या की गई, उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अभी कोर्ट ने सजा नहीं सुनाई है, इसलिए परिवार पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उनका कहना था कि वे चाहते थे कि बुधवार को ही सजा भी घोषित कर दी जाती। अब परिवार को अगली सुनवाई तक इंतजार करना होगा। वहीं सौरभ की मां ने कहा कि वह घर से इस उम्मीद के साथ कोर्ट पहुंची थीं कि बुधवार को मामले में पूरा फैसला आ जाएगा। सौरभ की मां ने कहा कि अगर अगली सुनवाई में फांसी की सजा नहीं मिलती है तो परिवार हाईकोर्ट तक जाएगा। उन्होंने कहा, "हम उनको सजा दिलाए बिना नहीं रहेंगे। जहां तक हमारी हिम्मत होगी, वहां तक केस लड़ेंगे और बेटे को न्याय दिलाकर रहेंगे।" मुस्कान की छोटी बच्ची को लेकर सजा में नरमी की संभावना पर भी सौरभ की मां ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हत्या की पूरी घटना सोच-समझकर की गई साजिश थी। परिवार का कहना है कि मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद अब उनकी उम्मीद सजा के फैसले पर टिकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User