झांसी के बाजारों में अतिक्रमण निरोधी दस्ते संग पहुंचे विधायक:नवरात्र से पहले मानिकचौक से लेकर सराफा बाजार तक रास्ता साफ करने को कहा
झांसी सदर विधायक रवि शर्मा बुधवार शाम नगर आयुक्त अन्ना सुदन के साथ पुराने शहर के बाजारों में पहुंचे। उन्होंने मानिक चौक से पैदल बाजार का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान सराफा बाजार, गन्दीगर का टपरा, नारिया बाजार और दरीगरान होते हुए खटीक मोहल्ले तक पहुंचे। विधायक ने बाजारों में अतिक्रमण और यातायात की स्थिति को देखा और अधिकारियों से बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि नवरात्र को देखते हुए बाजारों और प्रमुख रास्तों पर व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त की जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने बाजार में अतिक्रमण की स्थिति को समझने के साथ ही इसे व्यवस्थित करने को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की। काली माता की प्रतिमा स्थापना स्थल देखा
खटीक मोहल्ले में खटीक समाज की ओर से बड़े स्तर पर काली माता की मूर्ति स्थापित की जाती है। विधायक रवि शर्मा यहां आयोजन स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नवरात्र से पहले आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते, सफाई, प्रकाश और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों से कहा। शहर की समस्याओं को लेकर बढ़ी सक्रियता पिछले कुछ समय से सदर विधायक रवि शर्मा शहर की स्थानीय समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक, बदहाल सड़कों, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर वह अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति देख रहे हैं। बुधवार को भी पुराने शहर के बाजारों का पैदल निरीक्षण इसी क्रम में किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)