सुप्रीम कोर्ट ने CJP, कांग्रेस, AAP-AISA को नोटिस भेजा:जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर प्रदर्शन से व्यापार को नुकसान होने का आरोप लगाया
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है। दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने याचिका में जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर आपत्ति जताई है। रामलीला मैदान के आसपास कई बड़े थोक बाजार हैं, इसलिए यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों से मध्य दिल्ली में व्यापारियों को कारोबार को नुकसान पहुंचा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई प्रदर्शन पर लगी पाबंदियों को चुनौती देने वाली अन्य याचिकाओं के साथ हो सकती है। वहीं, पुलिस और अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिकाओं पर अलग दिन सुनवाई होगी। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)