स्वच्छता अभियान में जुटे लोग:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शहीद स्थली कहला में दी श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ऐतिहासिक शहीद स्थली कहला में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भाजपा नेता आलोक कुमार पाण्डेय ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शहीद स्थली की साफ-सफाई की। इसके बाद शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि शहीद स्थली कहला केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि देश की आजादी के संघर्ष की गवाह है। उन्होंने बताया कि नमक आंदोलन के दौरान किसानों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी। अंग्रेजी शासन की बर्बर कार्रवाई में चार किसान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि शहीदों को याद करना और ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों ने भी शहीद स्थली को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)