ताजपुर में महिला चौपाल:गूंजा सशक्तिकरण का संकल्प, महिलाओं को दिए गए आत्मनिर्भरता के टिप्स
ताजपुर में महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ एक विशाल महिला चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान विकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चौपाल में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए ग्राम प्रधान विकेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। जब तक गांव की प्रत्येक महिला आर्थिक व सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक सच्चे विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं को स्वावलंबन का पाठ पढ़ाते हुए स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़कर लघु उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, आपातकालीन सुरक्षा के लिए वीमेन पावर लाइन (1090) और पुलिस सेवा (112) के उपयोग की जानकारी दी गई। अंत में महिलाओं ने गांव की तरक्की में कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)