रामकोला में महासफाई अभियान शुरू:157 घंटे तक चलेगा कार्यक्रम, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Sep 26, 2026 - 14:01
0
रामकोला में महासफाई अभियान शुरू:157 घंटे तक चलेगा कार्यक्रम, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ
'157 घंटे महासफाई अभियान' योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी की मौजूदगी में समस्त कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल, घर और मोहल्लों को साफ रखने तथा लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर सफाई कर्मियों की टीम को नगर के विभिन्न वार्डों में रवाना किया गया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने नगर में साफ-सफाई की और नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। 'स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, स्वच्छ रामकोला की ओर एक कदम' के संदेश के साथ चले इस अभियान में लिपिक हरे राम शर्मा, सभासदगण और समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User