टेबल टेनिस प्रतियोगिता:एमजी इंटर कॉलेज ने जीती राज्य स्तरीय ट्रॉफी, विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

Sep 30, 2026 - 18:38
0
टेबल टेनिस प्रतियोगिता:एमजी इंटर कॉलेज ने जीती राज्य स्तरीय ट्रॉफी, विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
बरेली में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए एमजी इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। विजेता खिलाड़ियों ने विद्यालय पहुंचकर प्रबंधक और प्रधानाचार्य को यह विजेता ट्रॉफी सौंपी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र और प्रशिक्षक संजय कुमार शर्मा के साथ विजेता छात्र करण निषाद, कृष्णा और अखिल ने प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव को यह खिताब भेंट किया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कृष्णा व अखिल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ओपी सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा और अनुराग यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User