टेक्नोक्रेट्स बताएंगे कहां- क्यों लगता है जाम:प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस का MNNIT से करार

Oct 01, 2026 - 17:09
0
टेक्नोक्रेट्स बताएंगे कहां- क्यों लगता है जाम:प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस का MNNIT से करार
प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अब तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। इसके लिए प्रयागराज पुलिस ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से कोलैबरेशन किया है। संस्थान के ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग से जुड़े युवा टेक्नोक्रेट्स की टीम जल्द ही शहर का सर्वे शुरू करेगी। टीम का मुख्य फोकस उन स्थानों पर रहेगा, जहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है या बार-बार जाम की स्थिति बनती है। ट्रैफिक रश के साथ जाम की वजह भी तलाशेंगे सर्वे के दौरान सिर्फ यह पता नहीं लगाया जाएगा कि किस प्वाइंट पर कितना ट्रैफिक है, बल्कि जाम और ट्रैफिक दबाव के पीछे के कारणों का भी तकनीकी अध्ययन किया जाएगा। टीम यह देखेगी कि किसी चौराहे या सड़क पर वाहनों का दबाव किस वजह से बढ़ रहा है और वहां ट्रैफिक का सामान्य प्रवाह किस कारण प्रभावित हो रहा है। इसके लिए शहर के संवेदनशील ट्रैफिक प्वाइंट चिह्नित किए जाएंगे। इन स्थानों पर अलग-अलग समय में ट्रैफिक के दबाव और वाहनों की आवाजाही का अध्ययन किया जा सकता है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि किसी स्थान पर ट्रैफिक की समस्या स्थायी है या किसी खास समय पर ज्यादा बढ़ती है। चौराहे की डिजाइन से लेकर सिग्नल तक की होगी जांच एमएनएनआईटी की ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग ब्रांच की टीम ट्रैफिक कंजेशन के अलग-अलग तकनीकी कारणों का अध्ययन करेगी। इसमें चौराहों की डिजाइन, सड़क की चौड़ाई और स्थिति, वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग और सड़क के मौजूदा इस्तेमाल जैसे बिंदु शामिल होंगे। जरूरत के मुताबिक यह भी देखा जाएगा कि किसी चौराहे पर वाहनों के मुड़ने, लेन बदलने या अलग-अलग दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक के कारण दबाव तो नहीं बढ़ रहा है। इसके अलावा सड़क की डिजाइन या सिग्नल व्यवस्था में किसी बदलाव की जरूरत है या नहीं, इसका भी आकलन किया जाएगा। सर्वे के बाद पुलिस को दिए जाएंगे सुझाव एमएनएनआईटी की टीम के सर्वे और तकनीकी अध्ययन के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए जाएंगे। पुलिस इन सुझावों के आधार पर संबंधित विभागों के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाएगी। डीसीपी बोले डीसीपी ट्रैफिक मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एमएनएनआईटी के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है। संस्थान की टीम जल्द ही शहर में काम शुरू करेगी। टीम की ओर से दिए जाने वाले सुझावों के आधार पर प्रयागराज की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User