राज्यसभा चुनाव को लेकर लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े:भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे; 8 उम्मीदवारों का पैनल तैयार होगा

Oct 01, 2026 - 17:09
0
राज्यसभा चुनाव को लेकर लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े:भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे; 8 उम्मीदवारों का पैनल तैयार होगा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी विनोद तावड़े गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। वह दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ यूपी के सह प्रभारी अनंत ओझा, मेधा कुलकर्णी और डॉ. प्रदीप वर्मा भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर प्रदेश महामंत्री संजय राय और अवध क्षेत्र के महामंत्री राहुल राज रस्तोगी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद तावड़े ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सह प्रभारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। तावड़े शाम 4 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर होने वाली कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। साथ ही नौवां उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा होगी और इस पर फैसला लिया जाएगा। राज्यसभा के टिकट के लिए इन नेताओं ने की दावेदारी यूपी में राज्यसभा की आठ सीटों के लिए भाजपा में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। जिन आठ सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें दो ब्राह्मण, दो ठाकुर, एक लोधी, एक शाक्य, एक सिख पंजाबी और एक दलित हैं। ब्राह्मण समाज से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी, पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, कवि कुमार विश्वास, वरुण गांधी और सुब्रत त्रिपाठी दावेदार हैं। वहीं, क्षत्रिय समाज से पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और अरुण सिंह ने दावेदारी की है। वैश्य समाज से पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल और राजेंद्र अग्रवाल भी टिकट की दौड़ में हैं। पिछड़े वर्ग से पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया, दुर्विजय शाक्य, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, ममतेश शाक्य, पूर्व सांसद संजीव बालियान और सत्यपाल सिंह दावेदार हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा की कोर कमेटी उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार करेगी। इस पैनल को लेकर विनोद तावड़े दिल्ली जाएंगे। इसके बाद पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ नामों पर चर्चा करेगा। राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा 3 या 4 अक्टूबर को हो सकती है। राज्यसभा में किसे कैसे सीट मिलेगी, समझें गणित राज्यसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा विधायकों की संख्या के आधार पर होता है। यानी जिस पार्टी या गठबंधन के पास जितने ज्यादा विधायक होंगे, उसके उतने ज्यादा उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच सकते हैं। यूपी में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए जरूरी वोट निकालने का फॉर्मूला है- कुल विधायक ÷ (खाली सीटें + 1) + 1 इस वक्त यूपी में 397 विधायक हैं और 10 राज्यसभा सीटें खाली हैं। ऐसे में- 397 ÷ 11+1 = 37.09 …………………….. ये खबर भी पढ़िए… योगी बोले-ACS ने होमवर्क किए बिना पूर्व-DGP को कॉल किया:ऐसी औपचारिकता ही अफसरों को कटघरे में खड़ा कर देती है सीएम योगी ने गुरुवार को लखनऊ में 26 जांबाज पुलिसकर्मियों को मेडल दिए। इनमें 10 पुलिसकर्मियों को सीएम वीरता पदक और 16 को वीरता पदक मिला। शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को भी सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़िए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User