टिन्नू और रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष की अर्जी पर सुनवाई आज:अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों की जमानत का प्रकरण

Sep 30, 2026 - 11:30
0
टिन्नू और रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष की अर्जी पर सुनवाई आज:अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों की जमानत का प्रकरण
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों में रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और रिटायर्ड बैंक कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव की नई जमानत अजी पर आज विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। प्रभारी न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने कल अर्जी पर सुनवाई करते हुए 30 सितंबर की तारीख तय की थी। विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के अवकाश में होने के कारण अर्जी प्रभारी न्यायाधीश के समक्ष पेश की गई। इससे पहले आरोपियों की जमानत अर्जी 5 सितंबर को दाखिल हुई थी जिसे 25 सितंबर को निरस्त कर दिया गया था। 23 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल होने के बाद नई जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई है इसमें आरोप पत्र में लगाए गए आरोपी को आधार बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User