तिरुवनंतपुरम में SFI और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प:एक-दूसरे पर पत्थर और मशालें फेंकी; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर निकाला था मार्च

Sep 30, 2026 - 23:13
0
तिरुवनंतपुरम में SFI और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प:एक-दूसरे पर पत्थर और मशालें फेंकी; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर निकाला था मार्च
तिरुवनंतपुरम में बुधवार शाम केरल विश्वविद्यालय के मेन्स हॉस्टल के पास यूथ कांग्रेस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच करीब 3 घंटे तक झड़प हुई। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थर और जलती मशालें फेंकी गईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर होने के लिए कहा। झड़प कांग्रेस के उस मार्च के बाद शुरू हुई, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी के कार्यालय तक निकाला गया था। जैसे ही मार्च हॉस्टल के सामने पहुंचा, प्रदर्शनकारियों पर हॉस्टल के अंदर से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी पथराव किया, जिससे दोनों पक्षों में टकराव काफी बढ़ गया। घटान की तस्वीरें… पुलिस ने हॉस्टल में लाठीचार्ज किया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस हॉस्टल के अंदर गई और वहां मौजूद छात्रों पर लाठियां चलाईं। छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों से हॉस्टल छोड़ने की मांग की। SFI के राज्य सचिव पीएस संजीव घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। उस समय हॉस्टल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता, हॉस्टल के अंदर SFI कार्यकर्ता और दोनों समूहों के बीच पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने सड़क खाली कराने की कोशिश की। इस दौरान इलाके से एंबुलेंस भी गुजरती दिखाई दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User