मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल ने मनाया, पर नहीं माने स्टालिन-पवार; नवंबर में विदेशी निवेशकों के लगाए ₹1.54 लाख करोड़; पाकिस्तानी वेब सीरीज रिलीज पर रोक

Nov 30, 2026 - 04:53
0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल ने मनाया, पर नहीं माने स्टालिन-पवार; नवंबर में विदेशी निवेशकों के लगाए ₹1.54 लाख करोड़; पाकिस्तानी वेब सीरीज रिलीज पर रोक
नमस्कार, परिसीमन बिल के खिलाफ समर्थन जुटाने INDIA ब्लॉक एमके स्टालिन और शरद पवार से मिला। पाकिस्तानी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं होगी। शेख हसीना ने बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान दिया। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. शरद पवार से मिलने के बाद राहुल बोले-लड़ाई जारी रहेगी: NCP-SP परिसीमन में सरकार के साथ; स्टालिन भी समर्थन में परिसीमन बिल के मुद्दे पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी समेत INDIA ब्लॉक अन्य नेताओं ने DMK चीफ एमके स्टालिन और NCP-SP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। पहले स्टालिन से चेन्नई में उनके आवास पर मिले। करीब 70 मिनट चली मीटिंग बेनतीजा रही। स्टालिन ने कहा- परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद सभी INDIA ब्लॉक के नेता मुंबई पहुंचे। ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मुलाकात की। अस्पताल से बाहर आकर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मीटिंग में शामिल कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि शरद पवार ने बात समझ ली है और वे देश का साथ देंगे। मुझे पूरा भरोसा है वे गठबंधन की मदद करेंगे। सरकार का दावा- परिसीमन बिल पर 371 सांसदों का समर्थन सरकार का दावा है कि उसे 371 लोकसभा सांसदों का समर्थन मिल गया है, जो संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत से अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… 2. इजराइल में नेतन्याहू- आइजनकोट की बातचीत बेनतीजा, नेतन्याहू ने आधे-आधे कार्यकाल PM रहने का ऑफर दिया था इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट के बीच मिलकर सरकार बनाने पर सहमति नहीं बन सकी। दोनों नेताओं ने रविवार को 2 घंटे तक बातचीत की, लेकिन मीटिंग बेनतीजा रही। नेतन्याहू ने आधे-आधे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहने का ऑफर दिया था। इसके तहत पहले आइजनकोट और बाद में नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनना था। हालांकि, आइजनकोट ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। आइजनकोट बोले- मैं गठबंधन के साथियों के साथ मीटिंग के बाद आइजनकोट ने कहा- मैं अपने गठबंधन के साथियों के साथ हूं। सरकार बनने के बाद नेतन्याहू की पार्टी भी तय शर्तों पर इसमें शामिल हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 3. नवंबर में विदेशी निवेशकों का ₹1.54 लाख करोड़ का निवेश, 2020 का ₹60,358 करोड़ का रिकॉर्ड टूटा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने नवंबर में भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड ₹1.54 लाख करोड़ का निवेश किया। यह FPI का अब तक का सबसे बड़ा मंथली निवेश है। यह तेजी AI से जुड़े शेयरों में ग्लोबल बिकवाली और घरेलू कंपनियों की मजबूत कमाई की वजह से आई है। वहीं, महीने में अभी सिर्फ एक कारोबारी सेशन बाकी है और निवेश पहले ही नवंबर 2020 के ₹60,358 करोड़ के पुराने रिकॉर्ड को पार कर चुका है। 2026 में निकासी से वापसी तक का सफर इससे पहले विदेशी निवेशकों ने लगातार बिकवाली की थी। अक्टूबर में ₹34,843 करोड़ और सितंबर में ₹35,861 करोड़ निकाले थे। मार्च में FPIs ने घरेलू इक्विटी बाजार से ₹1.17 लाख करोड़ निकाले थे। पूरी खबर पढ़ें… 4. भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज, नेटफ्लिक्स की स्ट्रीमिंग पर रोक की तैयारी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और माहिरा खान की अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में रिलीज नहीं होगी। यह सीरीज भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी और प्लेटफॉर्म की अपकमिंग लिस्ट से भी इसे हटा दिया गया है। ट्रेलर के बाद हुआ विवाद, पीएम से हस्तक्षेप की मांग पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब में AAP विधायक ने पार्टी छोड़ी, डॉ. चरणजीत सिंह अकाली दल में शामिल हुए पंजाब में AAP के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ी है। रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हुए। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले यह AAP के चौथे विधायक हैं। पार्टी से टिकट न मिलने पर वह नाराज चल रहे थे। पार्टी ने वहां से जसबीर गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… हवा में काटा बर्थडे केक हिमाचल के बीड़-बिलिंग में एक महिला ने पैराग्लाइडिंग करते हुए हजारों फीट की ऊंचाई पर केक काटा और बर्थडे सॉन्ग भी गाया। पायलट ने हवा में ही पूरा सेलिब्रेशन कराया। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… विवेक ने मंच पर सलमान से मांगी थी माफी: पहले कहा था- उन्होंने जान से मारने की धमकी दी, सलमान ने उड़ाया मजाक, पार्ट-2 साइबर लिटरेसी: आपकी वॉट्सएप चैट कोई पढ़ रहा है: सरकार की चेतावनी, एक गलती से अकाउंट होगा हैक, हमेशा ये 9 सावधानियां जरूर बरतें जरूरत की खबर: क्या है ‘फूट सोकिंग’: डॉक्टर से जानें इसका सही तरीका, हॉट वाटर के 8 फायदे, ये लोग एक्सपर्ट से पूछे बिना न करें भास्कर इन्वेस्टिगेशन: चॉकलेट, बिस्कुट से बना रहे प्रोटीन पाउडर: खाने से बॉडी बनेगी, लेकिन ये लिवर-किडनी खराब करेगा ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मीन राशि वालों को फंसा पैसा मिलने की प्रबल संभावना है और धनु वालों की फायदेमंद प्रॉपर्टी डील हो सकती है। जानिए आज का राशिफल…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User