ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग दंपती समेत 3 घायल:जालौन में बीएमटी कॉलेज के सामने हुआ हादसा; चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा, तीनों अस्पताल में भर्ती
जालौन के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे के करीब बीएमटी कॉलेज के सामने उरई जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चालक समेत उसके 80 वर्षीय पिता और 75 वर्षीय मां घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। हमीरपुर जिले के चंडौत गांव निवासी 35 वर्षीय फरमान अपने 80 वर्षीय पिता इलयास और 75 वर्षीय मां मुस्तरी बेगम को खांसी और बुखार का इलाज कराने बाइक से मेडिकल कॉलेज उरई लेकर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर आटा क्षेत्र में बीएमटी कॉलेज के सामने पहुंचते ही उरई की ओर जाने वाली सड़क पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में फरमान सहित उनके वृद्ध माता-पिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों के शरीर में चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा, जहां तीनों का उपचार कराया गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ट्रैक्टर चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)