सपा सांसद सुमन ने चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए:कहा- भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़े, 2027 में अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री
रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने सोमवार की दोपहर तीन बजे रामपुर में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं और चुनावों में बेईमानी हुई है। ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए थे। सुमन ने कहा कि 2027 में भाजपा का अंत होने वाला है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के मुख्यमंत्री बनते ही आजम खान की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उनके अनुसार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, समिति और महात्मा बुद्ध की 151 प्रतिमाएं तोड़ी गईं। उन्होंने कहा कि सरकार सख्ती करे तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि ऐसी घटनाएं हों। सपा सांसद ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म, दलितों की बरात रोके जाने और उन्हें अपमानित किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं, इसी वजह से देश और प्रदेश में अत्याचार हो रहे हैं। परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने 121 कारखाने निजी हाथों में भेजे हैं। कहा कि जिस दिन कारखाने सरकार के हाथ से चले जाते हैं, उसी दिन आरक्षण खत्म समझना चाहिए। गरीबों को पांच किलो राशन दिए जाने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे देश में गरीबी की स्थिति स्पष्ट होती है। रामजी लाल सुमन करीब 45 मिनट तक तंजीन फातिमा से मिले और उनके परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुलाकात में राजनीतिक चर्चा भी हुई, लेकिन तंजीन फातिमा और सुमन ने मीडिया से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। इसके बाद सुमन करीब एक घंटे तक सपा कार्यालय में रहे और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित विशाल दलित सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। रामजी लाल सुमन ने, रामपुर में सपा संगठन को भी कहा कि सभी को सुनने की समझ होनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)