ट्रम्प पर स्विस मॉडल ने रेप का आरोप लगाया:कहा-वीजा दिलाने के बहाने होटल में बुलाया; अबतक 27 महिलाएं यौन शोषण के आरोप लगा चुकी

Oct 27, 2026 - 14:32
0
ट्रम्प पर स्विस मॉडल ने रेप का आरोप लगाया:कहा-वीजा दिलाने के बहाने होटल में बुलाया; अबतक 27 महिलाएं यौन शोषण के आरोप लगा चुकी
स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर रेप का आरोप लगाया है। उसने कहा कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रम्प ने उनके साथ रेप किया था। क्यूल ने बताया कि घटना के बाद उनके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था और चोट के निशान पड़ गए थे। यह दावा अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक सदस्यों की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में किया गया है। क्यूल ने 2024 में ट्रम्प पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब उन्होंने कहा था कि 1993 में ट्रम्प ने उन्हें जबरन पकड़ा, चूमा और उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। अब नई रिपोर्ट में क्यूल ने समिति के कर्मचारियों को बताया कि उस घटना में ट्रम्प ने उनके साथ रेप किया था। मिस स्विट्जरलैंड रह चुकी हैं बीट्रिस क्यूल क्यूल के मुताबिक, 1993 में वह मॉडलिंग करती थीं। वह मिस स्विट्जरलैंड प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी थीं और मिस यूरोप प्रतियोगिता के अंतिम दौर तक पहुंची थीं। नवंबर 1993 में वह डोनाल्ड ट्रम्प के साथ साझेदारी में आयोजित अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचीं। प्रतियोगिता से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में उनकी ट्रम्प से मुलाकात हुई। पत्रकारों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान दोनों ने करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद ट्रम्प के एक सहयोगी ने क्यूल को बताया कि ट्रम्प उनसे अकेले में मिलना चाहते हैं। क्यूल का आरोप है कि वह होटल के एक कमरे में ट्रम्प से मिलने पहुंचीं, लेकिन वहां उनके साथ जबरदस्ती की गई। उनके मुताबिक, ट्रम्प ने उन्हें पकड़कर जबरन चूमा, कपड़े उतारने की कोशिश की और शरीर के कई हिस्सों को छुआ। क्यूल ने बताया कि उन्होंने विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने नोबेल न मिलने पर नॉर्वे को गाली दी: बोले- वहां के लोगों को अमेरिका नहीं आने देना चाहता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User