अम्बेडकरनगर में 104 ECCE एजुकेटर को नियुक्ति पत्र मिले:बालवाटिका में गतिविधि आधारित शिक्षा देंगे, 2-3 नवंबर को ट्रेनिंग
अम्बेडकरनगर में परिषदीय विद्यालयों में बालवाटिका के बच्चों को खेल और विभिन्न गतिविधियों के जरिए शिक्षा देने के लिए 104 ईसीसीई एजुकेटर नियुक्त किए गए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवचयनित एजुकेटर को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। अब इन्हें विद्यालयों में तैनात कर बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। नियुक्ति से बालवाटिका के बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण का लाभ मिलने की उम्मीद है। पहले चरण में 141 एजुकेटर की हुई थी नियुक्ति बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बालवाटिका के बच्चों को खेल और गतिविधियों के माध्यम से सिखाने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की जा रही है। विभाग ने पिछले साल पहले चरण में 141 एजुकेटर नियुक्त किए थे। इसके बाद रिक्त 104 पदों पर भर्ती के लिए सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। शासनादेश के अनुसार, अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन और साक्षात्कार के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की गई। बच्चों की शुरुआती शिक्षा मजबूत करने पर जोर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कटेहरी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवचयनित एजुकेटर को बच्चों के साथ पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है। इस स्तर पर खेल और गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है और उनकी बुनियादी समझ विकसित होती है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवचयनित एजुकेटर से विकसित भारत-2047 की कार्ययोजना के अनुरूप काम करने और प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया। 2 और 3 नवंबर को मिलेगा प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने से पहले सभी नवचयनित एजुकेटर को डायट आलापुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 2 और 3 नवंबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)