उद्यमी के लिए मुख्यमंत्री का पत्र:जनसेवा के लिए सोनू चुग को सीएम योगी की सराहना, उद्यमियों ने दी बधाई

Oct 13, 2026 - 10:01
0
उद्यमी के लिए मुख्यमंत्री का पत्र:जनसेवा के लिए सोनू चुग को सीएम योगी की सराहना, उद्यमियों ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज उर्फ सोनू चुग को पत्र लिखकर जनसेवा के लिए सराहना की है। मुख्यमंत्री से प्रशंसा पत्र मिलने पर हापुड़ के उद्यमियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए सोनू चुग को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता सरकार तथा समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। वे लोगों की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज संबंधित मंच तक पहुंचाते हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। पत्र में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय माफिया और गुंडाराज की स्थिति थी। सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, अतुल गोयल, पवन शर्मा, लवलीन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल और अन्य व्यापारियों ने सोनू चुग को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User