उद्योग बंधु समिति की बैठक में सड़क मरम्मत पर चर्चा:मुख्य विकास अधिकारी ने की अध्यक्षता, जल्द काम पूरे करने के निर्देश

Sep 30, 2026 - 20:49
0
उद्योग बंधु समिति की बैठक में सड़क मरम्मत पर चर्चा:मुख्य विकास अधिकारी ने की अध्यक्षता, जल्द काम पूरे करने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें पुलिस चौकी, सड़क मरम्मत और साफ-सफाई जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। लोहिया नगर के कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी के लिए जमीन चिन्हित हो गई है। इसके निर्माण के लिए धनराशि मांगी गई है। अध्यक्ष नूपुर गोयल ने धनराशि मिलते ही चौकी का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मेवला फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत पूरी हो चुकी है। अमर उजाला से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक नाले की फेंसिंग वॉल मरम्मत का अनुरोध किया गया। नगर निगम ने बताया कि नाले के निर्माण का अनुबंध बन गया है और डिजाइन का काम चल रहा है। अध्यक्ष ने काम जल्द शुरू कर उपायुक्त उद्योग को फोटो उपलब्ध कराने को कहा। स्पोर्ट्स एन्क्लेव में साफ-सफाई पर नगर निगम ने बताया कि कूड़े के ढेर हटा दिए गए हैं और नाले की सफाई भी हो गई है। इस पर अध्यक्ष ने मामले को बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में कई अधिकारी और उद्यमी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User