उन्नाव के अधिवक्ता आज नहीं करेंगे काम:कानपुर में तय मांगों के समर्थन में लिया फैसला, न्यायिक कार्य पर असर संभव

Sep 30, 2026 - 07:08
0
उन्नाव के अधिवक्ता आज नहीं करेंगे काम:कानपुर में तय मांगों के समर्थन में लिया फैसला, न्यायिक कार्य पर असर संभव
उन्नाव बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यह फैसला कानपुर बार एसोसिएशन और दि-लायर्स एसोसिएशन, कानपुर के प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन में पारित प्रस्तावों के समर्थन में लिया गया है। इस वजह से बुधवार को अदालतों में वकीलों से जुड़े काम पर असर पड़ सकता है। उन्नाव बार एसोसिएशन के मुताबिक, प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन में वकीलों की अलग-अलग मांगों को लेकर प्रस्ताव पास हुए थे। इसमें तय हुआ था कि मांगें पूरी होने तक हर बुधवार को वकील न्यायिक काम से दूर रहेंगे। कानपुर बार एसोसिएशन और दि-लायर्स एसोसिएशन ने 30 सितंबर को सामूहिक छुट्टी पर रहने का फैसला किया है। उन्नाव बार एसोसिएशन की साधारण सभा में अध्यक्ष रतीन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता और महामंत्री आनंद कुमार सिंह ‘बूटा सिंह’ एडवोकेट के संचालन में इस फैसले का समर्थन किया गया। बैठक में मौजूद वकीलों ने सर्वसम्मति से 30 सितंबर, बुधवार को सामूहिक छुट्टी पर रहने का फैसला लिया। बार एसोसिएशन ने कहा कि वकील कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं और संस्था उनके अधिकारों की रक्षा के साथ बार और बेंच तालमेल बनाए रखती है। सामूहिक छुट्टी की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User