बच्चों ने हाथ जोड़कर DM से मांगी स्ट्रीट लाइट:10 घंटे में गांव हुआ रोशन, बच्चों ने कहा- थैंक्यू DM अंकल, आपने हमारी बात सुन ली

Sep 30, 2026 - 07:08
0
बच्चों ने हाथ जोड़कर DM से मांगी स्ट्रीट लाइट:10 घंटे में गांव हुआ रोशन, बच्चों ने कहा- थैंक्यू DM अंकल, आपने हमारी बात सुन ली
कौशांबी के चक अहमदीपुर गांव के तीन बच्चों का मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो चर्चा में रहा। बच्चों ने हाथ जोड़कर डीएम से गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की अपील की थी। उनका कहना था कि शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे उन्हें बाहर निकलने में डर लगता है। बच्चों ने यह भी बताया कि गांव के आसपास खेत हैं और अंधेरे में जंगली जानवरों का खतरा रहता है। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और महज 10 घंटे के भीतर गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करा दिया। मंगलवार को वायरल वीडियो में तीन बच्चे हाथ जोड़कर जिलाधिकारी से गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की अपील करते नजर आए। बच्चों ने बताया कि दिन ढलने के बाद गांव की गलियों में अंधेरा हो जाता है। ऐसे में उन्हें जरूरी काम से भी बाहर निकलने में डर लगता है। बच्चों ने गांव के आसपास खेत होने की बात बताते हुए जंगली जानवरों का खतरा भी बताया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह प्रशासन तक पहुंचा। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने लिया संज्ञान बच्चों की अपील पर जिलाधिकारी अमित कुमार पाल ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात चक अहमदीपुर गांव पहुंचकर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया। वीडियो सामने आने के करीब 10 घंटे के भीतर ही गांव में काम शुरू होने से ग्रामीण भी हैरान रह गए। रात में ही कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं। रात में ही रोशन हुईं गांव की गलियां स्ट्रीट लाइट लगने के बाद गांव की गलियों में रात के समय रोशनी हो गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई पर खुशी जताई और बच्चों की छोटी सी अपील पर तुरंत सुनवाई होने की सराहना की। बच्चों ने भी जिलाधिकारी अमित कुमार पाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डीएम ने उनकी बात सुन ली और गांव में रोशनी की व्यवस्था करा दी। सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही कार्रवाई बच्चों के वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन की ओर से इतनी तेजी से कार्रवाई किए जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हुई। मंगलवार को अपील सामने आई और उसी रात गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया। इस पूरे मामले में बच्चों की अपील प्रशासन तक पहुंचने और उसके बाद कुछ ही घंटों में गांव में रोशनी की व्यवस्था होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User