उत्सव होम सोसायटी में नवरात्रि पर कीर्तन:कन्या को मां देवी बनाकर सोसायटी में हुआ कीर्तन
गाजियाबाद के संजय नगर स्थित उत्सव होम सोसायटी में सोमवार शाम नवरात्रि पर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या को देवी मां का श्रंगार करके कीर्तन में बैठाया। इसमें सोसायटी की महिलाओं ने कीर्तन किया। प्रियंका यादव ने बताया कि पहले नवरात्रि से लेकर आखिरी नवरात्रि तक हर रोज कीर्तन किया जा रहा है। जिसमें सोसायटी की महिलाएं ढोलक बजाकर देवी मां के गीतों का गायन करती हैं। कीर्तन हर रोज अलग अलग घर में किया जा रहा है। नवरात्रि पर देवी मां को अलग अलग 9 नामों से पुकारा जाता है। कीर्तन के बाद सोसायटी में प्रसाद बांटा गया है। कीर्तन में सोनल, रुची त्यागी, सरिता, हिमानी, प्रियंका यादव और अन्य रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)